बरेली के बहेड़ी की केसर चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित जमीन 41 करोड़ पांच लाख रुपये में बिक गई। एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह जमीन खरीदी है। अफसरों की मौजूदगी में जमीन की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को तहसील परिसर में संपन्न हुई। इस जमीन की नीलामी से किसानों को जल्द भुगतान मिलने की उम्मीद है।