फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गोवर्धन पूजा पर मथुरापुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा पर मंगलवार को मथुरापुर गांव में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की ग्यारह आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। गांव के दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना हवन आदि के बाद सांसद छत्रपाल गंगवार और एडवोकेट अनिल कुमार ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शराफत की चक्की और रामपुर रोड स्थित मथुरापुर अड्डे तक पहुंची। इसके बाद गांव के अन्य मार्गों से होते हुए शाम करीब पांच बजे दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें