बरेली के बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। मांगें पूरी न होने तक परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। रविवार को थाने कूच का ऐलान किया गया है। मृतक के ससुर भगत सिंह ने मुकदमा दर्ज न होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।