फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आत्महत्या केस: मांगों पर मिला आश्वासन, तब माने परिजन, शव का किया अंतिम संस्कार

बरेली के बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों और सिख संगत के बीच वार्ता हुई। कई घंटे चली वार्ता में आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजे और जमीन वापसी की मांग रखी गई। प्रशासन ने जमीन बच्चों के नाम करने, सीओ पर जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मुआवजे की मांग शासन को भेजी जाएगी। इस आश्वासन पर परिजन माने। इसके बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि भगवान सिंह ने जमीन विवाद से परेशान होकर 20 नवंबर को जान दी थी। इस मामले में पूर्व कुलपति कृष्ण पाल सिंह समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें