फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पीईटी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के मददगार बने

बाराबंकी में पीईटी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने की जद्दोजहद के बीच पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के मददगार बने। सुबह परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। इस दौरान यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने कई छात्राओं को अपनी गाड़ी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे वे समय से परीक्षा दे सकें। वहीं, भीड़ को देखते हुए हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें