जिले में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलनी शुरू हो गई है। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा के बाद मां को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। शोभायात्रा में शामिल लोग मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस बार प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते शोभायात्राओं में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और अन्य वाद्य यंत्रों की धुन सुनाई दे रही है। आयोजकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकालने की अपेक्षा की गई है।