पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए जवानों संग दौड़ लगाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्रिल की कार्रवाई का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। ओमवीर सिंह ने थानों और डायल 112 वाहनों के उपकरणों का निरीक्षण किया। इनमें दंगा नियंत्रण उपकरण और फर्स्ट ऐड किट प्रमुख थे। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई और उचित देखरेख के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।