महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (हिंद मजदूर सभा से संबद्ध) की जिला शाखा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग किया कि कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय अथवा संविदा परिषद के मानकों के अनुरूप संतोषजनक मानदेय देने की मांग की है। संघ की जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्रा और महामंत्री साधना त्रिपाठी ने कहा कि शासन के आदेश से कार्यकर्ताओं में निराशा है। कहाकि आदेश में कार्यकर्ताओं के मूल मानदेय में केवल 1,500 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वास्तविक वृद्धि की गई है। शेष राशि परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) के रूप में दिए जाने का प्रावधान किया गया है।