फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, दस्तक 12-31 अक्तूबर तक; VIDEO

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव के साथ जिला अस्पताल परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान के रूप में चलेगा। इस अवसर पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और स्वच्छता को बीमारियों से बचाव का आधार बताया। स्वच्छता का यह संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। वे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, कालाजार और कुष्ठ रोग जैसे रोगियों की पहचान करेंगी। कुपोषित बच्चों और मच्छरों के प्रजनन वाले मकानों का विवरण भी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। स्वास्थ्य, नगर विकास सहित कई विभाग इस अभियान में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें