समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष दिवंगत रामगोविंद चौधरी को बृहस्पितवार को बांसडीह में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। रामगोविंद चौधरी के संघर्ष और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए धर्मेंद्र यादव भावुक हो गए।