फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: अर्नब चक्रवात से फसल बर्बादी पर किसान संघ ने मांगा मुआवजा, आंदोलन की चेतावनी

बलिया। चक्रवात से किसानों की खड़ी फसलों को हुए नुकसान के बाद भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने, किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने और बैरिया विकासखंड के टीएस बंधे पर स्थित देवपुर रेगुलेटर से गाद हटाने की मांग की। जल्द सर्वे कराकर दिया जाए मुआवजा ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व विभाग की टीम प्रभावित खेतों का जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन करे। इसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से फसली ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कंपनी से भी क्षतिपूर्ति दिलाने की व्यवस्था की जाए। संघ ने संबंधित राजस्व कर्मियों को शीघ्र सर्वे पूरा करने का निर्देश देने की मांग की। देवपुर रेगुलेटर से गाद हटाने की मांग किसान संघ ने बैरिया विकासखंड के टीएस बंधे पर स्थित देवपुर रेगुलेटर में जमा गाद (सिल्ट) हटाने की मांग भी की। संगठन का कहना है कि रेगुलेटर की सफाई से जल निकासी सुचारु होगी और बंधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी संघ ने चेतावनी दी कि समय रहते सर्वे और मुआवजे की कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलामंत्री राजीव सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, दयानंद राय, रवींद्र सिंह, मुन्ना सिंह, आत्मानंद सिंह, उमाशंकर और दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें