आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू से संबद्ध) की जिला शाखा ने आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष शशि सिंह और जिला सचिव रिंकू सिंह ने मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे स्पष्ट रूप से लागू करने की मांग की।