फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच। रूपईडीहा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक चांदी की पायल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार चकिया रोड निवासी बद्री प्रसाद के घर और दुकान में रात के समय घुसकर चोरी की गई थी। इस मामले में थाना रूपईडीहा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 15 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना से संबंधित दोनों अभियुक्त आईसीपी रोड स्थित बड़े पुल के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू रायनी पुत्र बाबू रायनी निवासी चकिया रोड, रूपईडीहा तथा फरमान पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ भूरे निवासी बरथनवा, रूपईडीहा के रूप में हुई है। पुलिस ने राजू रायनी के कब्जे से 7 हजार नेपाली और 4 हजार भारतीय रुपये बरामद किए। वहीं फरमान के पास से एक चांदी की पायल, 8 हजार नेपाली और 6 हजार भारतीय रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू रायनी का पूर्व में भी चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार एवं कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें