फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाली एपीएफ जवानों ने मिलकर मनाई दीपावली, दी शुभकामनाएं

भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के अवसर पर दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने मिलजुलकर दीपावली मनाई। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दीपावली के अवसर पर यह पहल की गई। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अमित कटियार, अभिषेक कुमार तथा इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को पटाखे और मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, रुपईडीहा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने भी नेपाली एपीएफ के अधिकारियों को अंगवस्त्र, दुशाला और मिठाइयां भेंटकर सम्मानित किया तथा पर्व की बधाई दी।इस अवसर पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के जवानों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल से भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें