फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में तेंदुए ने घर में घुसकर ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर

सुजौली में शुक्रवार रात घर में घुसे तेंदुए ने चारपाई पर सो रहे बलिराम पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उन्हें मच्छरदानी के अंदर से दबोच लिया और करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए नाले के पास ले गया। बलिराम के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर मचाने और भीड़ जुटने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। घायल बलिराम को ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता समेत ग्रामीण तत्काल पीएचसी सुजौली ले गए। चिकित्सक डॉ. रामपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने पटाखे दागकर तेंदुए को आबादी से दूर भगाने का प्रयास किया। वनकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में गश्त भी की। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को पांच हजार की सहायता वन विभाग की ओर से घायल बलिराम के परिजनों को पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई। विभाग ने ग्रामीणों से रात में विशेष सावधानी बरतने और अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें