फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोचा; ग्रामीणों ने छुड़ाया

यूपी के बहराइच में रविवार देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बालिका को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। ग्रामीणों देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। ग्रामीणों के लगातार पीछे आने पर तेंदुआ खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना नानपारा रेंज के बघौली जंगल से सटे खटकन पुरवा गांव की है। तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुआ विजमा देवी के अनुसार, हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जंगल से सटे गांव में आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें