बागपत के गढ़ीकलजरी गांव निवासी अजय यादव का शव मिलने के बाद मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अजय दो अक्तूबर से लापता था और उसका शव घिटौरा गांव के जंगल में मिला। मृतक के छोटे भाई देविंदर यादव ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक परिजन शव को घर नहीं ले जाएंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डेढ़ साल पहले हुए विवाद की पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।