बागपत के चांदीनगर थाने का डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी पेशी पर मौजूद दरोगा आनंद शर्मा के हंसने पर डीआईजी ने नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल प्रभाव से छपरौली थाने में आमद कराने के आदेश दिए। वहीं, पांची गांव की एक विधवा महिला अपनी बहू से परेशान होकर शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे गेट पर ही रोक दिया और शाम को आने की बात कहकर वापस भेज दिया।