फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में चंद्रशेखर आजाद का बयान- जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता

बिजनौर के नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत के टीकरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह गठबंधन के साथ आने को तैयार थे। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग उठाई। चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी मुस्लिमों के मुद्दों को लेकर भी चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव नहीं कराने को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर डंडे के दम पर शासन चलाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें