लहचौड़ा निवासी ज्योति पुत्री राजेन्द्र की शादी बालैनी मे हुई है। ज्योति अपने मायके लहचौड़ा आई हुई है। बुधवार शाम को उसके मोबाइल पर एक अंजान नम्बर से काल आई। कहा कि वह उसका नन्दोई जीजा मोनू बोल रहा है। अस्पताल में हैं और 50 हजार रुपये की जरूरत है। ज्योति ने 13500 रुपये डाल दिए। इसके बाद फोन बंद हो गया। बाद में ज्योति को ठगी का पता चला। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और यह रकम उनके लिए बहुत बड़ी है।