अमीनगर सराय कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाया। दुकान की छत उखाड़कर चोर करीब दो लाख रुपये नकद और कीमती सामान ले उड़े। रविवार सुबह जब व्यापारी ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है। दीपावली के दिन व्यापारी सुभाष चंद मित्तल ने अपनी दुकान खोली तो छत में सेंध देखकर वे हक्के-बक्के रह गए। आसपास के व्यापारी भी जमा हो गए। सुभाष चंद मित्तल ने बताया कि वे शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।