दिगंबर जैन मंदिर से रविवार को भगवान महावीर की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सिसाना रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाए। वहीं श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, मुन्नालाल एंक्लेव में क्षमावणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा प्रार्थना की और आपसी वैर-भाव भुलाकर प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। पंडित हजराज जैन ने कहा कि क्षमावणी पर्व वर्ष में तीन बार भाद्रपद, माघ और चैत्र मास के अंत में आता है।