फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

Pragati Chand Updated Fri, 04 Sep 2026 12:52 PM IST

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर चकिया गांव में नाली बहाने के विवाद को सुलझाने पहुंचे प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी ने हरिओम पांडेय की गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित पिता वीरेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी, पड़ोसी रामलाल शर्मा और उसकी बहू चंदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके पड़ोसी रामलाल शर्मा पशुओं को रखने के लिए एक बरदौर बनाए हुए हैं। वह बरदौर का गंदा पानी उनकी जमीन में बहा रहे थे। इसे लेकर तीन दिन पूर्व विवाद हुआ तो ग्राम प्रधान यदुवंश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद शुक्रवार को उसी विवाद को लेकर उनके बेटे हरिओम पांडेय (30) और रामलाल शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी भी पहुंचे। हरिओम पांडेय के पिता वीरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके सामने हरिओम पांडेय को प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी ने रामलाल और उसकी बहू चंदा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें