पुलिस ने शंभूपुर गांव में हुई गंभीर घटना को जातिगत विवाद और तनाव बताने वाली सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक पोस्टों का खंडन किया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अब तक की जांच में घटना के जातिगत संघर्ष से संबंधित होने का कोई तथ्य सामने नहीं आया है।