फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीसी पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोले- भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में करेंगे लागू

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक मुद्दा है और जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार है, वहां इसे लागू किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से ही समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दे भाजपा के वैचारिक मुद्दों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार नहीं है, वहां भविष्य में सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें