सरायमीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर पशु चोर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के चार पशु, अवैध तमंचा, कारतूस और परिवर्तित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद हुई है। आरोपी सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। संगठित गिरोह बनाकर पशु चोरी, गोवध, लूट और डकैती जैसे अपराधों में शामिल आरोपी पर सात जिलों में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। यह जानकारी सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय ने दी।