आजमगढ़ में प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की जेसीबी और मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों वाहनों का बाजार मूल्य 28.90 लाख रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिधारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की। अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।