यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में पत्नी बबीता सिंह, पंडित महेंद्र पाठक व पंडित अखिलेश मिश्रा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन बच्चों संग कमरे में कैद आरोपी को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, घटन स्थल पर फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है।