फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मौसम बदला तो बदली रामलला की दिनचर्या, गर्म पानी से स्नान और केसरयुक्त दूध का भोग लग रहा

अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा पद्धति भी बदल गई है। बाल स्वरूप रामलला को सुबह गर्म पानी से स्नान कराया जा रहा है। बालभोग में काढ़ा, राबड़ी और केसरयुक्त दूध अर्पित किया जा रहा है। रात में शयन से पहले गर्म दूध का भोग लगाया जाता है। मंदिर व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्रा के अनुसार, रामलला की दैनिक सेवा में ऋतु के अनुसार वस्त्र, स्नान और भोग की व्यवस्था की जाती है। सुबह 4:30 बजे शंखनाद के साथ जागरण होता है। कार्तिक पूर्णिमा से रामलला को रजाई भी ओढ़ाई जाने लगेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें