फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धर्मार्थ योजना से संवरेगी कामाख्या धाम की राह, 70 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सड़क

अयोध्या के रुदौली में मां कामाख्या धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। धर्मार्थ योजना के तहत जिले में मंदिरों, स्मारकों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। इसी कड़ी में रुदौली से मां कामाख्या धाम तक जाने वाले करीब 22.50 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव विधायक ने शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बारामासी पौशाला से मां कामाख्या मंदिर तक प्रस्तावित मार्ग पर सात मीटर चौड़ी काली डामर की सड़क बनाई जाएगी। इसके दोनों तरफ 2.50-2.50 मीटर की पटरी का निर्माण होगा। इस तरह सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। मार्ग के चौड़ीकरण से रुदौली से मां कामाख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मां कामाख्या धाम में धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। सड़क चौड़ी होने से ऐसे समय में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। साथ ही धार्मिक स्थल तक बेहतर संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने शासन को भेजा प्रस्ताव रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि धर्मार्थ योजना के तहत बारामासी पौशाला से मां कामाख्या मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। करीब 22.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगभग 70 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। मार्ग बनने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें