फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तारुन में 15 केंद्रों पर 825 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना उद्देश्य

अयोध्या में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शनिवार को तारुन ब्लॉक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। ब्लॉक के 15 केंद्रों पर कक्षा पांच से 12 तक के 825 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा के लिए एसजीएम पब्लिक स्कूल तारुन, जनता इंटर कॉलेज, सुमित्रा इंटर कॉलेज हैदरगंज, बाबा गजेन्द्र इंटर कॉलेज, अनंत इंटर कॉलेज खपराडीह और ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज रानियां समेत 15 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा संयोजक सत्यनारायण दुबे ने बताया कि परीक्षा के लिए 900 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 825 ने परीक्षा दी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, महापुरुषों के आदर्शों और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा में भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें