फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी के बाजार में छाईं रामलला, ॐ, कृष्ण और श्री राम की राखियां

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रामनगरी के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। इस बार भगवान श्रीराम, राम मंदिर के विग्रह रामलला, ॐ और भगवान कृष्ण की तस्वीर वाली राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही हैं। धार्मिक आस्था से जुड़ी इन राखियों की बाजार में विशेष मांग है। वहीं बच्चों के लिए छोटा भीम, टेडीबियर और डोरेमॉन जैसे कार्टून पात्रों वाली राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रिकाबगंज, नाका, नियावां, साहबगंज सहित शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां सजाई हैं। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें