फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोजगार मेले में नौकरी के लिए उमड़े युवा, कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 78 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

अयोध्या में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुक्रवार को भगवान बख्श सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार की उम्मीद लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी महाविद्यालय पहुंचने लगे। मेले में 78 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शुरू किए। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और बीटेक तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से लगाए गए अलग-अलग स्टॉल पर युवाओं को पद, कार्यक्षेत्र, वेतन और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। कई कंपनियों ने मौके पर ही स्क्रीनिंग और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की। चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। नौकरी पाकर युवा उत्साहित नजर आए। अभ्यर्थियों ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर कई कंपनियों में अवसर मिले, जिससे नौकरी की तलाश आसान हुई। आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें