पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति सपा में अध्यक्ष की कुर्सी पर हैं, वे अयोध्या आने के बाद भी राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं करते। भगवान हनुमान के लिए राम द्वारे तुम रखवारे’ कहा गया है। महंत राजू दास ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते ऐसे लोग रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं। उन्होंने जन्माष्टमी पर जेलों और थानों में लोगों को बंद करने तथा दुर्गा पूजा के दौरान दंगे कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान किया जाता है, जबकि सत्ता से बाहर होने पर वही लोग भगवत चर्चा और कथा में पहुंचते हैं। उन्होंने हिंदुओं से ऐसे लोगों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। महंत ने कहा कि हिंदुओं को ऐसे कालनेमी हिंदू से सावधान रहने की जरूरत है।