फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बोलेरो की टक्कर से पीछे खिसका गैस वाहन, चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

अयोध्या के मिल्कीपुर में पटखौली चौराहे पर रविवार सुबह गैस सिलेंडर उतार रहे वाहन में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गैस एजेंसी का वाहन करीब 25 फीट पीछे खिसक गया। इसकी चपेट में आकर पास खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे पटखौली चौराहे पर हाईवे की पूर्वी लेन पर मिष्ठी इंडेन गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर उतार रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उसमें टक्कर मार दी। वाहन पीछे खिसकने से पास खड़े भगवानदीन (70) निवासी पटखौली करमडांडा उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गैस एजेंसी के चालक और कर्मचारी बाल-बाल बच गए, जबकि पास खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें