अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद मंदिरों में बधाई गीतों का दौर शुरू हो गया। नाका स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को डलिया में लेकर मंदिर पहुंचे। जन्म के अवसर पर भगवान के स्वरूप से केक भी कटवाया गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।