फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में चंपत राय, अनिल मिश्र व गोपाल राव को बनाया गवाह

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में 36,039 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और निर्माण प्रभारी गोपाल राव को आरोपी नहीं बनाया गया है। तीनों को गवाह बनाया गया है। चार्जशीट कई बक्सों और गत्तों में भरकर बुधवार को अदालत पहुंचाई गई। पुलिस के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद अदालत में दस्तावेजों का मिलान और परीक्षण शुरू किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में हलचल बढ़ गई। कुछ अधिवक्ताओं ने विवेचना और कुछ लोगों को आरोपी नहीं बनाए जाने पर आपत्ति जताई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि कचहरी परिसर में पहले से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दो ट्रक पीएसी तैनात रही। आरोपपत्र दाखिल करने के दौरान विवेचक आशुतोष तिवारी के साथ एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल मनोज शर्मा और थाना राम जन्मभूमि प्रभारी सुमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें