राम मंदिर के बाद अब रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसजी ने निरीक्षण शुरू किया है। मंगलवार को एनएसजी कमांडो की टीम ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी परिसर समेत कनक भवन का जायजा लिया। टीम ने प्रवेश-निकास व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों को परखा। सुरक्षा व्यवस्था में संभावित खामियों का भी आकलन किया जा रहा है।