फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 14 साल प्रभु श्रीराम के इंतजार वाली पावन भूमि पर आकर भावुक हुईं यामी गौतम

फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार को राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शाम में हनुमानगढ़ी पहुंचीं और बजरंगबली के दरबार में माथा टेका। दर्शन के बाद उन्होंने राम नाम का जाप किया। मीडिया से बातचीत में यामी ने कहा कि अयोध्या में पहली बार आई हैं। यहां आकर मन बहुत भावुक है। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी का आशीर्वाद लेने आई हूं। कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। उन्होंने कहा कि जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि सभी पर कृपा बनाए रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें