फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन थाने में सम्मान और भावुक पलों के बीच दरोगा मुन्नीलाल चौधरी को दी गई विदाई

अयोध्या में तारुन थाना परिसर में शनिवार को उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक बशीर अहमद मंसूरी ने गीत 'कहते हैं अलविदा आपको, दिल से इसे स्वीकार कर लेना' सुनाकर माहौल भावुक कर दिया। महराजगंज निवासी मुन्नीलाल चौधरी 30 नवंबर को 39 साल 11 माह की पुलिस सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने तारुन थाने में चार साल तक सेवाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार और बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। मुन्नीलाल चौधरी ने कहा कि 60 वर्ष 21 दिन की उम्र में सेवा से विदा हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और समय पालन का संदेश दिया। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने उन्हें अंगवस्त्र और श्रीरामचरितमानस भेंट की। इस दौरान स्थानांतरित उपनिरीक्षकों और महिला दरोगा ज्योति यादव को भी सम्मानित कर विदाई दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें