पेपर लीक, भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ अयोध्या में जुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयशा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।