फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के खिलाफ अयोध्या से सपा करेगी पैदल मार्च, दिल्ली तक पैदल जाएंगे सपा सांसद व कार्यकर्ता

अयोध्या में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी अयोध्या में पैदल मार्च निकालेगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारवार्ता में बताया कि मार्च गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक सुबह 11:30 बजे निकलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव समेत अन्य चुनावों में गड़बड़ी के सबूतों के साथ आयोग को शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार है और इसकी रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। छह अक्तूबर को सपा सांसद दिल्ली में मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। आठ अक्तूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन की जानकारी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें