फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत ने खड़ाऊं लेकर भरतकुंड से संभाला अयोध्या का शासन, सीता हरण का भी हुआ मंचन

अयोध्या के गौराघाट में भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर विराजमान कर भरतकुंड में रहकर अयोध्या का शासन संभाला तो दूसरी ओर पंचवटी में सूर्पनखा प्रसंग, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन हुआ। ग्रामसभा दांदूपुर के धरमपुर बाजार में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने इन प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। रामलीला के मुख्य आयोजक एवं प्राथमिक विद्यालय रामपुर भगन के शिक्षक विनोद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर मंचन की शुरुआत कराई। विधायक ने कलाकारों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंचन में दिखाया गया कि भरत और शत्रुघ्न भगवान राम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचे, लेकिन वनवास पूरा होने तक लौटने से इनकार करने पर राम ने भरत को अपनी खड़ाऊं सौंप दी। भरत ने भरतकुंड में रहकर खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर शासन चलाया। इसके बाद सूर्पनखा की नाक-कान काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन हुआ। राम की भूमिका जयप्रकाश भारती, लक्ष्मण की महेंद्र, भरत की चिंताहरण और शत्रुघ्न की रिंकू निषाद ने निभाई। कार्यक्रम की जानकारी विनोद श्रीवास्तव ने दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें