अयोध्या: डाभासेमर स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में अयोध्या और सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कोच प्रभात मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।