फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू तट पर जला 'आशीर्वाद का दीप', पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना चित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सरयू तट स्थित लता चौक पर नगर निगम की ओर से विशेष आयोजन किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में यहां ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में नागरिकों, बटुक ब्राह्मणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से यह साबित किया है कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में गांव-गांव विकास और तरक्की की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्यावासियों की ओर से प्रज्ज्वलित यह दीप उनके दीर्घायु और राष्ट्र के निरंतर विकास की मंगलकामना का प्रतीक है। लता चौक पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए आकर्षक फूलों की अल्पनाएं बनाई गई थीं। इनमें भारत माता के चित्र सहित विभिन्न आकृतियों को फूलों से सजाया गया। अल्पनाओं के किनारे दीपों की श्रृंखला सजाई गई, जिससे पूरा स्थल आकर्षक नजर आया। दीप प्रज्ज्वलित होते ही लता चौक का वातावरण भक्तिमय और उत्सवी हो उठा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त जयंत कुमार, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, राधारमण त्रिपाठी, सुरेश सिंह, सुबोध चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, शिवनाथ त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर शुक्ल, डॉ. जय गुरुदेव शुक्ल, इंदू सिंह, पार्षद अनीता द्विवेदी, रतन मोहन पांडेय, श्याम नारायण तिवारी, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, श्रीनिवास शास्त्री सहित बड़ी संख्या में नागरिक, बटुक ब्राह्मण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें