फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: पीएम के जन्मदिन पर विधायक अभय सिंह ने मरीजों को बांटे फल

अयोध्या: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। विधायक ने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्य के माध्यम से जनसरोकार से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता अमित कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष पति राज वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पप्पू समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें