फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग तेज, 25 लाख से अधिक दीपों से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार 25 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव में इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में इस बार आम नगरवासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात अयोध्या पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राम कथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी को इस बार नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के साथ कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं में बदलाव किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव ने निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें