फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका पर विवाद बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने सोमवार को 11 घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अशोका द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष अनीता शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष पूजा रावत मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सड़क का मध्य बिंदु तय कर दोनों ओर से चौड़ीकरण की बात थी तो एक तरफ ही मकानों पर कार्रवाई क्यों की गई। नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई में समानता और पारदर्शिता बरतने की मांग की। प्रशासन के अनुसार प्रभावित भवन स्वामियों को पहले नोटिस दिए गए थे और मुआवजे की प्रक्रिया भी की गई है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई दोबारा शुरू की गई। देर रात सात और घर गिराए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें