अयोध्या में शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद नन्सा बाजार स्थित काली माता मंदिर के सामने जलभराव हो गया। बारिश का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया, जबकि सामने की सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 1:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश तेज होते ही मंदिर के सामने तेजी से पानी भर गया और देखते ही देखते मंदिर की सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं।स्थानीय निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल ने बताया की हर बारिश में यहां जलभराव की समस्या सामने आती है। लंबे समय से यहां जलनिकासी की समुचित की मांग की है ।नाली निर्माण कराया जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े।