फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अयोध्या में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बिजली की तेज कड़क के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम करीब 3 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ ही बिजली चमकने और कड़कने लगी, जिससे लोग सहम गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी से देवकाली, सिविल लाइन और चौक इलाके में पेड़ों की डालियां टूट कर गिर गईं। कई जगह टीन शेड और होर्डिंग्स उड़ गए। रामपथ पर धूल का गुबार छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। बाजार में मौजूद लोग दुकानों में फंस गए। तीन दिन की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन फिर से आंधी-बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें